Nainital News: लोगों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, वजह जानकर दातों तले दबा लेंगे उंगलियां... जानें क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शत्रु संपत्ति से हटाए जा रहे 134 परिवारों के समर्थन में अब नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य भी आ गए हैं। संजीव आर्य का कहना है कि आपदा के दौरान अतिक्रमण हटाने के नाम पर वर्षों से क्षेत्र में रह रहे लोगों को हटाना अनैतिक है। लिहाजा प्रशासन को उनको हटाने से पूर्व उनके लिए रहने की उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। 

साथ ही राज्य सरकार को क्षेत्रीय लोगों के रहने के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। शत्रु संपत्ति में रह रहे लोगों को पूर्व में राज्य सरकार और शत्रु संपत्ति के मालिक राजा महमूदाबाद की सहमति के आधार पर भूमि आवंटित की थी। इस भूमि को अब केंद्र सरकार के एक्ट के तहत शत्रु संपत्ति घोषित कर सभी लोगों को अतिक्रमण कारी घोषित करते हुए हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

मेट्रोपोल में रह रहे 134 परिवारों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। राष्ट्रपति के नाम भेजे ज्ञापन में क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भले है सभी लोग शत्रु संपत्ति में रहते हैं। लेकिन हम शत्रु नहीं हैं हम भारतीय हैं। लिहाजा हमें अपने परिवार के भरण-पोषण और आजीविका चलाने के लिए या तो उक्त स्थान में रहने दिया जाए या सभी को इच्छा मृत्यु दे दी जाए।

यह भी पढ़ें- भीमताल: सालों से बंद है गैराखाड़-कैलाश द्वार मार्ग, खाई में बदला

संबंधित समाचार