बरेली: गला घोंटकर की गई प्रेमी की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दो साल से प्रेमिका के साथ रह रहे युवक का शव अचानक डोहरा रोड पर झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है। शव मिलने के बाद से प्रेमिका भी घर से फरार है। इंस्पेक्टर बारादरी ने …

बरेली,अमृत विचार। दो साल से प्रेमिका के साथ रह रहे युवक का शव अचानक डोहरा रोड पर झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है। शव मिलने के बाद से प्रेमिका भी घर से फरार है। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर के डभूरिया थाना पुवायां निवासी वीरेन्द्र ने बताया कि उनका बेटा बलराम ट्रक ड्राइवर था। पिछले दो सालों से वह घर नहीं गया था। वह जगतपुर में पानी की टंकी के पास अपनी प्रेमिका के साथ रहता था। बलराम प्रेमिका के पूरे परिवार का पालन पोषण भी करता था।

वीरेन्द्र ने बताया कि लड़की के साथ रहने के दौरान वह परिवार से सिर्फ फोन पर ही बात करता था। गुरुवार शाम को परिवार को अचानक उसका शव मिलने की सूचना मिली। बलराम का शव डोहरा रोड पर झाड़ियों में चादर में लिपटा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बलराम की मौत गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम के बाद से आरोपी प्रेमिका और उसका परिवार भी घर से गायब है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए।

“डोहरा रोड पर एक शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल उन्हें शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है।” -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार