Gadar 2 : फिल्म 'गदर 2' का गाना 'खैरियत' रिलीज, बेटे की याद में तड़पते दिखे सनी देओल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 का गाना खैरियत रिलीज हो गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी।

 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी नजर आयेगी। गदर 2 का गाना खैरियत रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह गाया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में सनी देओल (तारा सिंह) की जर्नी दिखाई गई है कि किस वजह से वह इस बार पाकिस्तान जाएगा। इस बार तारा सिंह अपने बेटे जीते को लेने पाकिस्तान जा रहा है। वहीं गाने के बीच-बीच में अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की भी झलक दिखाई गई है।

 ‘गदर 2 ,11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें : OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का गाना 'ऊंची ऊंची वादी' रिलीज, भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे पकंज त्रिपाठी

 

 

संबंधित समाचार