बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, ये रोमांटिक मानसून डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारिश का मौसम प्यार और रोमांस का मौसम माना जाता है। इस मौसम में कपल्स एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। रिमझिम बरसात के बीच प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ भीगते हुए मस्ती करते हैं। शाम की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश की फुहार के बीच बालकनी पर बैठकर चाय पीते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं। 

वहीं अगर आप इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या जिनकी नई-नई शादी हुई है और वो हनीमून पर जाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसी जगह का चुनना चाहिए जो उनके रोमांस को ज्यादा बढ़ा दें। बता दें मानसून में घूमने के लिए भारत में कई जगहें बहुत खूबसूरत हैं। आज हम आपको रोमांटिक मानसून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जा सकते हैं। 

केरल के परफेक्ट डेस्टिनेशन
बता दें दक्षिण भारत का राज्य केरल मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट है। केरल हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर राज्य है। मानसून में कपल केरल घूमने जा सकते हैं। केरल के मुन्नार शहर और कोवलम शहर में कपल्स घूमने के लिए जा सकते हैं। मुन्नार केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं कोवलम हनीमून के लिए परफेक्ट जगह मानी जाती है। कपल्स के बीच रोमांस को बढ़ाने में ये दोनों ही जगहें बेस्ट हैं।

शिलॉन्ग 
पर्यटकों का पसंदीदा मेघालय का शिलांग शहर कपल्स के लिए भी परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। मानसून में शिलांग जाने का फैसला सही रहेगा। बारिश में यहां की हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ जाती है। कपल बारिश के मौसम में शिलांग के सुंदर झरने को देखने जा सकते हैं। यहां के शांत माहौल में कपल को एक दूसरे के साथ यादगार समय बिताने का शानदार मौका मिलेगा। 

मानसून में लद्दाख ट्रिप 
अगर नई शादी हुई है और पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो मानसून में लद्दाख की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बारिश के मौसम में बहुत कम लोग लद्दाख जाते हैं। लेकिन हनीमून ट्रिप के लिए लद्दाख जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप पार्टनर के साथ टेंट लगाकर ठहर सकते हैं। वहीं कैमल सफारी का आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ बर्फीली पहाड़ियों पर घूमने का मजा कुछ अलग ही होगा। 

कर्नाटक जा सकते हैं
बत दें शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ कर्नाटक के कुर्ग में घूमने जा सकते हैं। कुर्ग पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। बारिश में कुर्ग के झरने, झीलें, कॉफी के बागान बहुत मनमोहक दिखने लगते हैं। बारिश में कपल कुर्ग जाना चाहते हैं तो यह फैसला बेस्ट होगा। यहां आप पार्टनर के साथ ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों के भ्रमण का लुत्फ उठा सकते हैं। 

ये भी पढे़ं- 54 की उम्र में दिखते हैं 35 साल के रवि किशन, जानिए लाइफ स्टाइल से जुड़ी बातें...

 

संबंधित समाचार