बरेली: अक्टूबर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शुरू होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्य कर्मचारी निगम के ईएसआईसी अस्पताल का अक्टूबर माह में उद्घाटन कराने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से फोन पर बात की है और पत्र भेजा है। उन्होंने समस्त कागजी कार्रवाई पूरा कराने के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देश जारी करने को कहा है। उन्होंने …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्य कर्मचारी निगम के ईएसआईसी अस्पताल का अक्टूबर माह में उद्घाटन कराने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से फोन पर बात की है और पत्र भेजा है। उन्होंने समस्त कागजी कार्रवाई पूरा कराने के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देश जारी करने को कहा है।

उन्होंने सीएम को बताया है कि बरेली में अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल इंडियन टपेंटाइन एन रोजिन (आईटीआर) फैक्ट्री की खाली भूमि पर स्थापित किया जाना है। 100 बेड के अस्पताल के लिए गाटा संख्या 307 में 6.67 एकड़ भूमि का अनुमोदन कर दिया गया है।

इस भूखंड के वांछित धनराशि का भुगतान कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा किए जाने के लिए मंडलायुक्त बरेली से भूखंड के अतिक्रमण, भारों, देताओं से मुक्त होने के प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। इस अस्पताल के स्थापित जाने से सम्पूर्ण रुहेलखंड क्षेत्र के विभिन्न उद्योगो में कार्यरत कर्मियों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए परियोजान मील का पत्थर साबित होगी।

केंद्रीय मंत्री ने सीएम को सुझाव दिया है कि स्थानीय प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित होने से सभी कागजी कार्रवाई जल्दी पूरी हो जाएगी। जिससे अस्पताल अक्टूबार माह के तीसरे सप्ताह में उद्घाटन की तिथि निर्धारित की जा सकेगी। सभी कागजी कार्रवाई को पूरा करने के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देश जारी होने से सभी कार्य शीघ्र हो जाएंगे।

संबंधित समाचार