किच्छा: सर्पदंश से युवती की मौत
किच्छा, अमृत विचार। ग्राम रामेश्वरपुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना ने लालपुर चौकी प्रभारी सतीश कुमार शर्मा को अवगत कराया कि ग्राम निवासी खलील अहमद की 25 वर्षीय पुत्री सायरा की सांप के काटने से मौत हो गई है।
घटना की सूचना के बाद किच्छा कोतवाली से एएसआई जानकी राणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी आनंद ग्वासाकोटि एवं रेखा डालाकोटी की टीम ग्राम रामेश्वरपुर में खलील अहमद के निवास पर पहुंच जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि घर के निकट खेत में जाते समय सांप ने सायरा को काट लिया।
जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सायरा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
