2021 के मध्य से पहले बड़े पैमाने पर वैक्सीन नहीं: डब्ल्यूएचओ
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए 2021 के मध्य से पहले बड़े पैमाने पर वैक्सीन आना संभव नहीं है। डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मारग्रेट हैरिस ने बड़े पैमाने पर वैक्सीन शुरू करने के लिए डब्ल्यूएचओ की अपेक्षित समय सीमा बताई। हैरिस ने वास्तविक समय सीमा …
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए 2021 के मध्य से पहले बड़े पैमाने पर वैक्सीन आना संभव नहीं है।
डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मारग्रेट हैरिस ने बड़े पैमाने पर वैक्सीन शुरू करने के लिए डब्ल्यूएचओ की अपेक्षित समय सीमा बताई। हैरिस ने वास्तविक समय सीमा के बारे में कहा कि हम वास्तव में अगले साल के मध्य से पहले व्यापक टीकाकरण की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
हैरिस ने कहा कि वर्तमान में काफी संख्या में वैक्सीन बनाने वाले ऐसे संस्थान हैं जो वैक्सीन के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि कम से कम छह से नौ संस्थान पहले से ही इस क्षेत्र में शोध कार्य में काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया कई विभिन्न तरह के टीके देख रही है। उनका आकलन करने की आवश्यकता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस टीके का सुरक्षा स्तर बेहतर है और वह लोगों के लिए कितना लाभदायक है।
