Ranveer Singh: रणवीर ने धर्मेंद्र के साथ काम करने का शेयर किया अनुभव, बोले- प्यारे और इमोशनल इंसान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि धर्मेन्द्र बेहद प्यारे और भावुक इंसान हैं। करण जौहर निर्मित-निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह ने धर्मेन्द्र के साथ काम किया है।

 रणवीर सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्यारे और इमोशनल इंसान हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान मैंने उनके साथ कई यादें सजोई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने बचपन से उन्हें देखा है और देखते हुए बड़ा हुआ हूं।

 उनके जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:- आस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एशेज के आखिरी मैच में जीता इंग्लैंड

संबंधित समाचार