खटीमा: शारदा नदी में जल सैलाब, 12 घंटे बाद हुआ बिजली उत्पादन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। शारदा नदी में जल सैलाब आने से लोहियाहेड पावर हाउस में पूरे 12 घंटे बिजली उत्पादन ठप रहा। बुधवार सुबह करीब पांच बजे के बाद बिजली उत्पादन शुरू हो सका।

पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि सुबह शारदा नदी का जल स्तर 60 हजार क्यूसेक दर्ज हुआ। जबकि मंगलवार को यह 1.50 लाख क्यूसेक से अधिक जा रहा था। जल सैलाब के साथ भारी सिल्ट भी आ रहा था। बनबसा बैराज में शारदा का जल स्तर 1.37 लाख क्यूसेक पहुंचते ही मंगलवार 1.05 बजे लोहियाहेड पावर हाउस को पानी नहीं मिलने से एक टरबाइन बंद हो गई।

इसके बाद दोपहर बाद 3.40 बजे दूसरी टरबाइन व शाम 4 बजे शारदा का जल स्तर 1.55 लाख क्यूसेक होते ही नहर में पानी पूर्ण बंद कर दिया गया। डीजीएम सिंह ने बताया कि पूरे 12 घंटे बिजली उत्पादन प्रभावित रहा। सुबह से बिजली उत्पादन शुरू है। 

संबंधित समाचार