हल्द्वानी: ग्रामीण इलाकों को बनेंगे 5 नये बिजली फीडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से 5 नये फीडर बनाने की योजना है। इन नये फीडरों के निर्माण से आम उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। 
 

हल्द्वानी शहर व ग्रामीण इलाकों में तेजी से बसासत बढ़ने से बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ रही है। जिसके चलते ऊर्जा निगम की पुरानी बिजली व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। इसको देखते हुए ऊर्जा निगम कमलुवागांजा बिजलीघर के 3 और कठघरिया बिजलीघर से जुड़े इलाकों में 2 नये फीडर बनाने की तैयारी में है।

इधर अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि नये फीडरों को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिल पाएगी।  

संबंधित समाचार