Kashipur News: एक वर्ष पुराना मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। थाना आईटीआई क्षेत्र में करीब एक वर्ष पुराने मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर को मंगल बाजार में राहगीरों ने इस कंकाल को देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी भेजा। 

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी भी जुटाई। थाना आईटीआई प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बहला पुल के पास एक अधूरा कंकाल मिला है, जिसमें सिर, पैर व हाथ की हड्डी मिली है। कंकाल के पास से टीशर्ट व पैंट भी बरामद हुए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Viral Video in Haldwani: पहले मुलाकात... बात और फिर दे दनादन, देखें छात्राओं का यह Video 

संबंधित समाचार