Manipur Violence : शर्मनाक! महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, सरकार पर उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रेणुका शहाणे- अक्षय कुमार का फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने के वीडियो ने पूरे देश में सनसनी मचा रखी है। इस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। अब सेलेब्स भी एक्टिव हो गए हैं। अक्षय कुमार ने इस घटना की निंदा की है। दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही ऋचा चड्ढा, उर्फी जावेद, रेणुका सहाणे ने भी चिंता व्यक्त की। 

बहुत निराश हूं-अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, बहुत निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में न सोचे।'

ऋचा ने बताया शर्मनाक
वहीं इस भयावह घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने घटना को “शर्मनाक! भयानक! अधर्म!” बताया। वहीं ग्लैमर गर्ल उर्फी जावेद ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मणिपुर में जो भी हुआ वो शर्मनाक है। ना कि मणिपुर के लिए बल्कि पूरे इंडिया के लिए।

मणिपुर की घटना को लेकर रेणुका शहाणे ने सरकार पर तंज कसा। रेणुका ने कहा कि क्या कोई भी ऐसा नहीं जो मणिपुर में हो रहे अत्याचार को रोके? अगर उन दो महिलाओं के वीडियो ने आपको झकझोरा नहीं है, अंदर तक आपको हिलाकर नहीं रखा है, तो क्या आप इंसान कहलाने के लायक भी हैं? भारतीय और इंडियन होना तो दूर की बात है।

उर्मिला मातोंडकर ने भी किया ट्वीट
मणिपुर की घटना का कड़ा विरोध करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, मणिपुर वीडियो और इस फैक्ट से शॉक्ड और डरी हुई हूं। वीडियो मई का है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर हैं।

ये भी पढ़ें : मणिपुर: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अरेस्ट

संबंधित समाचार