आगरा : यमुना नदी का घटा जलस्तर, जलभराव से बढ़ी परेशानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के कई इलाके यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। हालाँकि गुरुवार को नदी का पानी तकरीबन 2 फिट नीचे उतर गया है। लेकिन निचले इलाकों में जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी भरा है और लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। 

गुरुवार सुबह को यमुना का जलस्तर 497.4 फुट रिकॉर्ड किया गया जबकि बाढ़ के खतरे का निशान 495 फुट है। यमुना में आई बाढ़ से किनारे पर रहने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ताजमहल के आसपास भी जलस्तर कम हुआ है, इससे बाढ़ का खतरा फ़िलहाल टल गया है। 

ये भी पढ़ें -BHU में छात्रों ने घेरा सेन्ट्रल ऑफिस, फेलोशिप ना बढ़ाने पर जताया विरोध

संबंधित समाचार