रामनगर: पुलिस ने लिफाफा गैंग के फरार  इनामी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने एक महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी  कर एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 29 सितंबर 2022 को काशीपुर जिला उधम सिंह निवासी टोनी सक्सेना द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया था कि हल्द्वानी जाते समय कमल उर्फ सोनू निवासी त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार दिल्ली, प्रेम सागर निवासी खिचड़ीपुर मयूर विहार दिल्ली एवं रोशन निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली द्वारा कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठा कर उक्त महिला का कीमती सामान एक लिफाफे में रखकर उसे लिफाफा बदलकर दूसरे लिफाफे में जिसमें अखबार के टुकड़े रखे थे तथा वह महिला को लिफाफा देकर उसे उतारकर यह लोग गाड़ी लेकर भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खाने के बाद उक्त तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था कोतवाल ने बताया कि तीनों व्यक्ति द्वारा महिला के साथ करीब 2 से ढाई लाख रुपए की ठगी की गई थी उन्होंने बताया कि अभियोग दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे जिसमें पुलिस ने कमल उर्फ सोनू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में अभी दो आरोपी और है जो फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिसवाला तलाश की जा रही है तथा पुलिस का दावा है कि फरार चल रहे आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा वही कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार