हल्द्वानी: भटूरा खाकर प्लेट में थूका, ठेले वाले ने ग्राहक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेस अस्पताल के पास हुई घटना, आरोपी मौके से हुआ फरार

मारपीट में मामूली रूप से घायल हुए छोले-भटूरे लगाने वाला

हल्द्वानी, अमृत विचार। दोपहर बेस अस्पताल के पास छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले और एक ग्राहक के बीच जूमत-पैजार हो गई। मारपीट में दुकानदार भारी पड़ा तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक बेस हॉस्टिल तिराहे पर एक युवक छोले-भटूरे का ठेला लगाता है। दोपहर एक युवक यहां खाने के लिए आया। छोले-भटूरे खाने के बाद उसने अपनी प्लेट अन्य जूठी प्लेटों के साथ रख दी और मुंह साफ करने के बाद उसने मुंह में लिया पानी प्लेटों पर थूक दिया। यह देख ठेले वाले आपत्ति जताई और इसी बात पर विवाद हो गया।

टोंकने से नाराज ग्राहक ने ठेलेवाले को पीटना शुरू कर दिया। यह देख आस-पास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को दबोच कर पीट दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कल से बदल जाएगा लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस का समय

 

संबंधित समाचार