कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आज वाराणसी में होगी सुनवाई, जानिए क्या है पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आज वाराणसी के एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। ये मामला एक वकील की तरफ से अदालत में दर्ज कराया गया है,जिसमें कांग्रेस नेता पर पूर्व संघ संचालक गोलवलकर पर बिना तथ्यों के उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट में वादी वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का बयान दर्ज किया जाएगा। वकील का कहना है कि पूर्व संघ चालक के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने कूट रचित फोटो और भ्रामक तथ्यों का प्रकाशन और प्रसारण सोशल मीडिया पर करते हुए चीजों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने फिलहाल परिवाद दाखिल कर लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर के खिलाफ टिप्पणी पर वकील की तरफ से परिवार दाखिल किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने गलत तरीके से पूर्व सर संघ चालक को बदनाम करने के लिए गलत दस्तावेज और गलत चीजें सोशल मीडिया पर प्रेषित की हैं।  उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने ऐसा कर संघ की सामाजिक छवि को धूमिल किया है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: 'India' गठबंधन पर बीजेपी नेता पंकज सिंह का बयान, कहा- ऐसा विपक्ष पीएम मोदी के सामने टिक नहीं पाएगा

संबंधित समाचार