Telangana BJP Chief: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने बने तेलंगाना भाजपा प्रमुख, संभाला कार्यभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष का कार्यभार शुक्रवार को औपचारिक रूप से संभाल लिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। रेड्डी ने करीमनगर से लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार का स्थान लिया है। 

पार्टी कार्यालय में कार्यभार संभालने से पहले रेड्डी ने चारमीनार के पास स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा की। अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रेड्डी ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर एवं अन्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस महीने की शुरुआत में भाजपा में आंतरिक खींचतान और घटनाक्रम को लेकर मीडिया की लंबी अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संजय कुमार के स्थान पर किशन रेड्डी को राज्य पार्टी प्रमुख नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें- बक्सरः पैर फिसलने से गंगा में डूबे चार बच्चे, तीन की मौत, एक का इलाज जारी

संबंधित समाचार