शांतिपुरी: खराब स्वास्थ्य से तंग आकर मीट विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शांतिपुरी, अमृत विचार। शांतिपुरी गोलगेट निवासी देवेंद्र वाल्मीकि ने खराब स्वास्थ्य से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किच्छा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर नगला गोलगेट के पास मीट विक्रेता देवेंद्र वाल्मीकि (45) पुत्र स्वर्गीय झंडू लाल की तबीयत लंबे समय से खराब थी।

बताया जा रहा है कि अपने खराब स्वास्थ्य के चलते वह दिमागी रूप से बेहद परेशान रहा करता था और गुरुवार शाम से लापता था। शुक्रवार प्रात: ग्रामीणों ने नगला पंतनगर एलआईसी ऑफिस के पीछे जंगल में देवेंद्र का शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस ने परिजनों को देवेंद्र की मौत की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक देवेंद्र के बेटे विशाल वाल्मीकि ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान रहते थे। देवेंद्र की मौत से बेटी स्वाति, पुत्र विशाल और पत्नी तारा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म