हल्द्वानी: तय रेट लिस्ट पर ही खरीदे सब्जी, महंगी मिले तो करें शिकायत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के स्थानीय बाजार में फुटकर सब्जियों के मनमाने तरीके से बेचे जाने को लेकर डीएम ने कमेटी का गठन करते हुए निर्देश दिए है, कि फुटकर व्यापारी तय रेट लिस्ट के मुताबिक सब्जियां नहीं बेचेंगे तो उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के मंगलपड़ाव में आपूर्ति विभाग की टीम ने फुटकर दुकानों में पहुंच कर जांच की। तय रेस्ट लिस्ट के मुताबिक ही दुकानदार सब्जियां बेचते नजर आए। वहीं हर दुकान में मंडी प्रशासन की ओर से जारी सब्जियों के रेट चस्पा किए है।
इधर किसी भी ग्राहक से सब्जी मंडी में फुटकर दुकानदार तय रेट लिस्ट के मुताबिक अधिक दाम वसूलते है, तो इसकी सीधी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय व पूर्ति कार्यालय में कर सकते है।
मंडी प्रशासन की ओर से जारी रेट लिस्ट में फुटकर सब्जियों में आलू 25 रुयपे किलो, प्याज 25 रुपये किलो, लौकी 40 रुपये किलो, कद्दू 35 रुपये किलो, खीरा 30 रुपये किलो, तोरई 45 रुपये किलो, करेला 40 रुपये किलो, बैगन 45 रुपये किलो, शिमला मिर्च 110 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, कटहल 20 रुपये किलो, मूली 40 किलो, फूल गोभी 90 रुपये किलो, टमाटर 100 रुपये किलो, नीबू 65 रुपये किलो व परवल 65 रुपये किलो निर्धारित किया गया है।
