Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से किया बर्खास्त
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार की रात प्रदेश के राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई गुढ़ा द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरने के कुछ घंटों बाद हुई है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि राजेंद्र गुढ़ा को राज्य मंत्री के पद से हटा दिया गया है। गुढ़ा के पास सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास के लिए राज्य मंत्री का प्रभार था।
मंत्री ने आज विधानसभा में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान में ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए और यहां जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं। महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में पहली बार दिखाई दी ‘इंडिया’ की तख्ती, ‘इंडिया’ जवाब चाहता है, चुप्पी नहीं’
