संभल: चेकिंग करने गई विद्युत विजिलेंस टीम को घेरा, वापस लौटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुन्नौर, अमृत विचार। कस्बे में चेकिंग को आई विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम को लोगों का आक्रोश देखकर भागना पड़ा। लोगों ने टीम को घेर लिया और चेकिंग के नाम पर महिला से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
शुक्रवार को विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम कस्बे के मुहल्ला जुलेपुरा पहुंची।

टीम मुहल्ले में किराये पर रहने वाले न्यायालय के एक बाबू के घर पहुंच गई। आरोप है कि घर में अकेली महिला से चेकिंग के नाम पर अभद्रता की गई। टीम को देख अकेली महिला घबरा गई। महिला ने पति को फोन करके सूचना दी तो तहसील कचहरी के अधिवक्ता वीरेश यादव सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने टीम के अधिकारियों से बिना महिला आरक्षी के घर में घुसने पर आपत्ति जताते हुए उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा। इस दौरान लोगों की टीम से काफी नोकझोंक हुई। लोगों का गुस्सा देख विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम बगैर कोई कार्रवाई किए लौट गई। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही, एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ सुनील चौधरी का कहना है कि मामला आपस में निपट गया है।

यह भी पढ़ें- संभल: तमंचे के बल पर महिलाओं से लूटे आभूषण, दो नकाबपोश बदमाशों को पकड़ा

संबंधित समाचार