उत्तरकाशी: टिहरी बांध की झील में डूबा किशोर, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकाशी स्थित टिहरी बांध की झील में कल (शुक्रवार) देर शाम एक 17 साल का किशोर डूब गया। किशोर का नाम गौरव पुत्र नरेश नौटियाल बताया जा रहा है। गौरव शाम करीब छह बजे नगुण के पास अपनी मां के साथ गया चराने गया था। तभी वह अचानक झील में डूब गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने झील में गौरव की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष धरासू केके लूंठी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोजबीन बंद करवा दी गई है। सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। 

बता दें कि हाल ही में गौरव ने संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास की थी। वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।

 

 

संबंधित समाचार