पुरुषोत्तम मास के पहले शनिवार बारिश के बावजूद महाकाल के दरबार पहुंचे लगभग 60 हजार लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में कल देर रात तेज बारिश के बावजूद आज तड़के श्रावण पुरुषोत्तम मास के पहले शनिवार भस्मार्ती में हजारों लोग पहुंचे और दोपहर तक लगभग 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्री महाकाल के दर्शन किए।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि मंदिर में कल रात वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर पानी भरने से समस्या हुई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से निकाला जा चुका है। मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

तड़के तीन बजे भस्मार्ती के बाद से ही लगातार दर्शनार्थी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। दोपहर लगभग 11 बजे तक मंदिर में लगभग 60 हज़ार दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।

संबंधित समाचार