हल्द्वानी: तय रेट से अधिक कीमत पर सब्जी बेचने पर होगी कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सब्जियों की आवक की कमी के चलते मंडी तथा स्थानीय बाजारों से लेकर सब्जी मंडी में टमाटर व अन्य सब्जियों के दामों में वृद्धि होने के चलते जिलाधिकारी के निर्देशन में सब्जियों के फुटकर मूल्यों को नियत्रंण करने के लिए कमेटी का गठन किया था। 
 

शनिवार को कमेटी की ओर से स्थानीय फुटकर बाजारों में औचक निरीक्षण किया गया। इसमें लालकुआं एवं हल्द्वानी क्षेत्र में सब्जियों के दामों की जांच कर व्यापारियों को तय मूल्यों पर ही सब्जियां बेचने के निर्देश दिए गए। तय रेट से अधिक कीमत पर सब्जी बेचने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

वहीं सब्जियों के फुटकर मूल्यों को नियंत्रित करने के लिए मंडी सचिव की ओर से नियमित रूप से मंडी समिति हल्द्वानी में सब्जियों के थोक मूल्य प्रशासन को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसमें स्थानीय फुटकर व्यापारी का किराया भाड़ा एवं लाभांश जोड़कर सब्जियों के फुटकर भाव निर्धारित कर फुटकर व्यापारियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कमेटी की ओर से स्थानीय स्तर पर सब्जियों के फुटकर मूल्यों के नियंत्रण के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा। 

संबंधित समाचार