रुद्रपुर: टैंपो-ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। टेंपो और ट्रक भिड़ंत प्रकरण में सिडकुल चौकी प्रभारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाते टेंपो व ट्रक चालक पर लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। 

बताते चलें कि शुक्रवार को चालक भुवन चंद्र कांडपाल सवारियां भरकर जयनगर की ओर निकला था। इस दौरान पेट्रोल पंप के सामने टेंपो बिना नंबर के ट्रक पर जा टकराया।

हादसे में आठ लोग घायल हो गए थे। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में दोनों चालकों की गलती है। ट्रक चालक ने गलत जगह पर वाहन को पार्क किया था और टेंपो चालक तेज गति से चला रहा था। साथ ही उसमें क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुईं थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि सिडकुल चौकी दरोगा प्रकरण की जांच करेंगे। 

संबंधित समाचार