वरुण धवन ने फिल्म बवाल को पसंद करने वाले फैंस को कहा शुक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने अपनी फिल्म बवाल को पसंद करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बवाल में वरूण धवन और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। 

https://www.instagram.com/p/Cu_IV5CI0WF/?img_index=5

बवाल की रिलीज के बाद लोगों को वरुण-जाह्नवी की एक्टिंग पसंद आई है। वरुण धवन ने इसके लिये फैंस को शुक्रिया अदा किया है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर 'बवाल' को पसंद करने वाले सभी लोगों के लिए थैंक्यू मेसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'अज्जू भैया ने माहौल बना दिया। 

बवाल को अपने दिल में जगह देने के लिए शुक्रिया। मुझे कभी भी मेरी किसी फिल्म के लिए इतने कॉल्स नहीं आए। इस फिल्म का लोगों पर जो प्रभाव पड़ा है, वह काबिलेतारीफ है। यह फेक इमेज को बदलने के लिए कॉन्वर्जेशन स्टाटर वाली बात है। अज्जू और उसकी फैमिली को देखने और एंजॉय करने के लिए शुक्रिया। आप लोग हो #बवालl'' 

ये भी पढ़ें:- रूस के हमले में मारे गए आठ नागरिक, यू्क्रेन के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में भीषण लड़ाई जारी

संबंधित समाचार