खटीमा: बेटे को गोली मारने वाले पिता के खिलाफ मामला दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भूमि और लेनदेन के मामले को लेकर बेटे को गोली मारने वाले पिता के खिलाफ बड़े बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मय असलहा के न्यायालय में पेश कर दिया। इधर घायल का राममूर्ति अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पकड़िया निवासी सतीश सिंह ने पुलिस के सौंपी तहरीर में बताया है कि उसके पिता बादाम सिंह और छोटे भाई कमल सिंह के बीच गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे भूमि और लेनदन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें उसके पिता बादाम सिंह ने अपनी 12 बोर की एक नाली लाइसेंसी बंदूक से छोटे भाई को गोली मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले नागरिक अस्पताल और फिर राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

संबंधित समाचार