हरिद्वार: डंपर ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। टोडा खटका गांव के पास डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा और एक कार भी फूंक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर मामला शांत किया।

रविवार की सुबह दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंची तो एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कावड़ियां घायल हो गया। 

एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि हादसे में मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान और अनिल कुमार (22) पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 प्लांट के भीतर मानकों से 18 गुना तक प्रतिरोध की अर्थिंग, बड़े पैमाने पर सामने आई गड़बड़ियांजबकि प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल थाना एडामोला आगरा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया है। मृतक और घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार