G20 नेताओं की बैठक के लिए 26 जुलाई को होगा ITPO के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन 26 जुलाई को किया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इस परिसर में सितंबर में जी20 नेताओं की बैठक होगी। परिसर का उद्घाटन संभवत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 

प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत आईईसीसी (एकीकृत प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र) को एक आधुनिक परिसर के रूप में बनाया जा रहा है। सरकार ने जनवरी, 2017 में प्रगति मैदान के पुनर्विकास के आईटीपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राष्ट्रीय राजधानी में विश्वस्तरीय आईईसीसी स्थापित करने पर सहमति जताई थी। परियोजना की कुल लागत 2,254 करोड़ रुपये है। 

मंत्रालय ने कहा कि प्रगति मैदान का पुनर्विकास दो चरणों में किया गया। 123 एकड़ क्षेत्रफल वाला परिसर सबसे बड़े ‘माइस’ गंतव्यों में शामिल होगा। मंत्रालय ने कहा कि बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी (माइस) के उभरते बाजार के लिए देश में ऐसे निवेश की जरूरत है। आईटीपीओ वाणिज्य मंत्रालय के तहत आता है। यह प्रगति मैदान में प्रदर्शनी केंद्र संचालित करती है और आईईसीसी का विकास कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- असम राइफल्स ने दर्ज किया मणिपुर के नागरिक समाज समूह के खिलाफ राजद्रोह केस

संबंधित समाचार