अयोध्या : मणिपुर की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
अयोध्या, अमृत विचार। मणिपुर की घटना को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी जिला प्रभारी संजीव निगम ने कहा कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। मणिपुर में हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि मणिपुर में करीब 2 महीने से हिंसा जारी हैं लेकिन केंद्र सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने कहा कि मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। वहीं महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में शुभम श्रीवास्तव, मोहित महराज, हर्षवर्धन कोरी, सुनील मौर्य, सूरज प्रधान, दिलीप वर्मा,विवेक वर्मा, यूके द्विवेदी, गायत्री मिश्रा सहित कई मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : रोटरी क्लब ग्रेटर विंग में रूबी बंसल चेयरपर्सन, रश्मि बनीं सचिव
