रुद्रपुर: उजाड़े गए दुकानदारों ने दिया धरना, पुलिस ने की घेराबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबरन करवाया धरना समाप्त, छीने झंडे

सीएम से वार्ता के आश्वासन पर माने दुकानदार

रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे खबर मिली कि उजाड़े गए दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही कोतवाल विक्रम राठौर और थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे और घेराबंदी करने के बाद जबरन धरना समाप्त करवाने की कोशिश करने लगे। मगर उजाड़े गए दुकानदार सीएम मुलाकात से वार्ता करने की जिद पर अड़ गए। 

कोतवाल ने मेयर रामपाल सिंह और विधायक शिव अरोरा से फोन पर वार्ता की और दुकानदारों को सीएम से मुलाकात का समय देने का आश्वासन दिया। दुकानदारों का कहना था कि वर्तमान में दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है और दुकानदार लगातार कारोबार के लिए दूसरी जगह देने की गुहार लगा रहा है।

मगर, आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा। बाद में सीएम से मुलाकात कर दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आंशु ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह, हरीश कालड़ा, राकेश कालड़ा, सिराजुद्दीन, ललित मोहन, परविंदर सिंह, हरीश जुनेजा, कुलदीप सिंह, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार