पुलिस मुख्यालय के पास असम के पुलिस उपमहानिरीक्षक को भी नहीं बख्शे झपटमार, मोबाइल ले उड़े बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम में पुलिस मुख्यालय के निकट एक इलाके में रविवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) विवेक राज सिंह का मोबाइल फोन झपट लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि घटना उलुबरी में मजार रोड पर हुई जब सिंह सुबह की सैर के लिए निकले थे।

ये भी पढ़ें - मणिपुर की घटना के विरोध में रांची में बनाई गई मानव शृंखला 

मजार रोड मध्य गुवाहाटी में पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूर स्थित है, जहां सिंह डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठते हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक आवास मजार रोड के किनारे स्थित हैं। गुवाहाटी पुलिस के सहायक आयुक्त (पानबाजार) पृथ्वी राजखोवा ने बताया, “यह घटना पलटनबाजार थाना क्षेत्र में हुई। हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

हालांकि, उन्होंने घटना का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना पर बोलने से इनकार कर दिया, जबकि कुछ ने स्वीकार किया कि यह पुलिस के लिए “शर्मिंदगी” की बात है। पलटनबाजार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और मोबाइल झपटमारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

ये भी पढ़ें - कुरनूल में भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का हुआ शिलान्यास

संबंधित समाचार