बरेली: 32 केंद्रों पर कल होगी एनडीए की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्वविद्यालयों की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ ही मार्च से ठहरी शैक्षिक गतिविधियां बहाल होने लगी हैं। अब प्रतियोगी परीक्षाओं का सिलसिला भी चल पड़ा है। रविवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा है, जो शहर के 32 केंद्रों पर होगी। इसमें 14,440 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। …

बरेली, अमृत विचार। विश्वविद्यालयों की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ ही मार्च से ठहरी शैक्षिक गतिविधियां बहाल होने लगी हैं। अब प्रतियोगी परीक्षाओं का सिलसिला भी चल पड़ा है। रविवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा है, जो शहर के 32 केंद्रों पर होगी। इसमें 14,440 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान चस्पा करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली गई हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए दूसरों जनपदों के अभ्यर्थी शनिवार को ही बरेली पहुंचना शुरू हो गए। मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की कड़ी निगरानी में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मास्क, सैनेटाइजर लेकर आना होगा। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ही केंद्रों पर बैठने की व्यवस्थाएं की गई हैं।

12 को होगी आजीविका मिशन परीक्षा
12 सितंबर को आजीविका मिशन के राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तर के योजना प्रबंधकों की परीक्षा प्रस्तावित है जो, बरेली-मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में आयोजित होगी। जिला प्रशासन स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही केंद्र फाइनल होंगे। वहीं, सितंबर में ही एयरफोर्स की भी एक परीक्षा प्रस्तावित है।

13 सितंबर को नीट
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस (नीट) 13 सितंबर को होगी। इसके प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंगस एजेंसी (एनटीए) परीक्षा तैयारी में जुटा है। इस बार कोविड-19 से बचाव को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र, मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स साथ लेकर जाना होगा। प्रवेश पत्र की तरह ही पहचान पत्र आवश्यक है। इसके बिना केंद्रों पर प्रवेश संभव नहीं होगा।

संबंधित समाचार