आफत की बारिश: जूनागढ़ में भारी बारिश के बीच गिरी दो मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी
अहमदाबाद। इन दिनों गुजरात में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। वहीं आज दोपहर भारी बारिश के बीच जूनागढ़ में एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। बताया गया है कि जब यह घटना हुई, उस वक्त कई लोग बिल्डिंग में ही मौजूद थे। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। राहत-बचाव कार्यों के लिए एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
ये भी पढे़ं- कपिल सिब्बल ने कहा- जब प्रधानमंत्री मणिपुर पर बयान नहीं देते तो लोकतंत्र के मंदिर में व्यवधान, हंगामा होता है
