बस्ती मंडल में बारिश ना होने से सूखने लगी धान की फसल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। मंडल के तीनों जिलों बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा सन्तकबीरनगर में बारिश ना होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। मौसम विभाग के सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि बस्ती मंडल में अभी तक लगभग 130 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीते एक हफ्ते से बारिश ना होने से धान की फसल सूखने के आधार पर पहुंच गई है। खेतों में दरारें पड़ने शुरू हो गए हैं जिससे किसान बेहद चिंतित हैं। बीते एक हफ्ते से धूप छांव का खेल निरंतर चल रहा है बारिश ना होने से गर्मी तथा उमस बढ़ गई है। 

जुलाई माह में औसतन लगभग 330 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर दो-चार दिन के भीतर बारिश नहीं हुई तो धान की फसल सूख जाएगी तथा उत्पादन भी कम होगा।

ये भी पढ़ें - Mission 2024 : पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी समेत कई नेता BJP में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

संबंधित समाचार