हल्द्वानी: छह माह के वेतन भुगतान को वन दफ्तर पर गरजे आउटसोर्स कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी वन डिवीजन के तिकोनिया स्थित कार्यालय में किया प्रदर्शन, समय से वेतन भुगतान की मांग

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का छह माह से वेतन नहीं मिलने पर पारा चढ़ गया। गुस्साए कर्मचारियों ने हल्द्वानी वन डिवीजन मुख्यालय में प्रदर्शन किया और वेतन भुगतान की मांग की।
सोमवार को हल्द्वानी  वन डिवीजन के दो दर्जन से अधिक आउटसोर्स कर्मी तिकोनिया स्थित डिवीजन मुख्यालय पर पहुंचे।

यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जनवरी से अब तक कुल छह माह से अधिक से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। उन्हें व उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। घर में राशन, बच्चों की स्कूल फीस, बीमार परिजनों की दवाइयां आदि भी नहीं क्रय कर पा रहे हैं।

उन्होंने डीएफओ बाबूलाल से छह माह का बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान चंद्रप्रकाश, गीता, भगवान सिंह, मोहन चंद्र उप्रेती, अमित कुमार, पान सिंह रावत, बाल किशन आदि मौजूद रहे। 

 

संबंधित समाचार