रामनगर: बहल्ला नदी पर अतिक्रमण के विरोध में दिया धरना        

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्राम पीपलसाना बहल्लापु वासियों के द्वारा बहल्ला नदी मे हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया कि  बहल्ला नदी में हो रहे अवैध निर्माण अतिक्रमण को जल्द से जल्द रोका जाए।

बहल्ला नदी मे अवैध अतिक्रमण के कारण बहल्ला ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का पानी नदी के कटान के कारण घरों में घुस रहा है जिससे फसलो व पशु-पालन में अत्याधिक नुकसान हो रहा है।

उपजिला अधिकारी के संज्ञान में यह जानकारी भी दे दी गयी है कि जब ग्रामवासी अतिक्रमण को रोकने की कोशिश करते हैं तो कुछ दबंग  लाईसेसी पिस्टल निकालकर ग्रामवासियों को डरा धमकाकर भगा देते है। उपजिलाधिकारी ने आश्वाशन दिया गया है कि जांच कमेटी बिठाई जायेगी जिसमे कोई भी अवैध अतिक्रमण न हो पाए ग्रामवासियों द्वारा कहा गया कि जांच कमेटी मे लेखपाल हरीश यादव को किसी भी तरह का कोई अधिकार जांच करने को ना दिया जाये।

 इस जांच मे लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही नही की जायेगी। पूर्ण रूप से हो रहे अवैध अतिक्रमण पर रोक लगा दी है। इस दौरान दीपक रावत, मोहन सिंह,रेखा ,बृज मोहन, सुमित लोहनी, शेर सिंह ,सरस्वती देवी, शांति देवी, मुन्ना सिंह,गोपाल सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार