Bhojpuri Song: भोजपुरी बोलबम गीत भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा रिलीज, एक्ट्रेस लवली काजल ने गाने के जरिए भोले बाबा से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री लवली काजल का भोजपुरी बोलबम गीत भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा रिलीज हो गया है। भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

इस गाने में लवली काजल पूजा अर्चना कर शिव जी से अरदास करते हुए कहती है कि 'भूखल बानी सोमवारी, मंगना माँगी अपना मन के... दुलहवा देहब ए भोला जी, हमरे पसंद के...इस गाने के वीडियो में सिंगर खुशबू तिवारी केटी की आवाज पर लवली काजल ने शिवभक्ति में डूबकर अभिनय व डांस मूमेंट करके सबका मन मोह लिया है। 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम सांग 'भोला जी दूल्हा पसंद के दिहा' के निर्माता रत्नाकर कुमार है। गीतकार यादव राज द्वारा लिखे इस गीत का संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो निर्देशक रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें:- Sara Ali Khan Photos : सारा अली खान ने दिखाई कश्मीर ट्रिप की झलकियां, तस्वीरें देख फैंस हुए इम्प्रेस

संबंधित समाचार