चमोली: कल भारी बरसात की चेतावनी, चमोली में स्कूल रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। भारी बारिश के कारण चमोली में बुधवार को स्कूल बंद रहने के आदेश दे दिए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है।  

अन्य जनपदों के साथ ही, चमोली जिले के अंतर्गत आने वाले तमाम क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके दृष्टिगत, जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जिले में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुधवार का अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए हैं। 

संबंधित समाचार