पीलीभीत: सीएम साहब! बीमार और गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का किया जा रहा प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/अमरिया, अमृत विचार: नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटे जनपद पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के एक गांव से धर्म परिवर्तन से जुड़े संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई है। जिसमें कुछ बाहरी लोगों की मदद से धर्म परिवर्तन का खेल करने की बात कही गई है।

अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा निवासी गुरजीत सिंह, ममता, नरेंद्र, गीता, कढ़ेराम समेत तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें बताया कि उनके गांव के कुछ लोग बाहरी व्यक्तियों संग गांव के जरुरतमंद लोगों को बातों में फंसाकर या फिर लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं।

कई ग्रामीणों को इसके लिए राजी भी कर लिया है। कई तो ईसाई बनने के बाद भी अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र का लाभ उठा रहे हैं। नवाबगंज में चर्चा भी प्रसार प्रसार के लिए नियुक्त किया गया ळै। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: डांस से इनकार करने पर कर दिए थे दो कत्ल, छह दोषियों को उम्रकैद

संबंधित समाचार