Uttarkhand Weather: बिजली चमकने के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में आज (बुधवार) को बादल छाए हुए हैं। राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश की चेतवानी दी गई है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाए।
