केरल: एम्बुलेंस में कोरोना संक्रमित महिला के साथ दुष्कर्म
तिरुवनंतमपुरम। केरल में पथानामथिट्टा जिले के अरानमुला इलाके में एम्बुलेंस में कोरोना संक्रमित महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आाया है। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी एंबुलेंस चालक को रविवार को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने एक बयान में …
तिरुवनंतमपुरम। केरल में पथानामथिट्टा जिले के अरानमुला इलाके में एम्बुलेंस में कोरोना संक्रमित महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आाया है। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी एंबुलेंस चालक को रविवार को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने एक बयान में कहा कि इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस को अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जिसकी पहचान जीवीके एईएमआर इंस्टिट्यूट के कर्मचारी नौफल के रूप में हुई हैं। इंस्टिट्यूट को भी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया हैं।
