रामपुर: कंप्यूटर सेंटर जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़खानी, बोला- तेजाब डालकर जला दूंगा
रामपुर, अमृत विचार। कंप्यूटर सेंटर जा रही किशोरी से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया गया है। वह काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा अपने घर पर कई बार शिकायत भी कर चुकी थी।
आरोप है युवक ने उस पर तेजाब डालने की भी धमकी दी थी। छात्रा से छेड़खानी का मामला गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां की रहने वाली महिला के पति का 3 साल पहले देहांत हो चुका है। महिला का पति मंदिर में पुजारी का काम करता था।
मौत के बाद मंदिर कमेटी ने महिला को ही आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते मंदिर की पुजारिन रख लिया। महिला की एक 17 वर्षीय बेटी है, जोकि शाहबाद गेट पर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर जाती है। आरोप है कि एक युवक उसका बाइक से पीछा करता था।
मंगलवार को भी पीछा किया। उसके बाद छात्रा ने इस मामले की जानकारी मां को दी। मां आनन-फानन में थाने पहुंच गई। उसने सारा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने आनन फानन में उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शावेज अली पुत्र नन्हे अली निवासी ग्राम भमरुआ थाना सिविल लाइन का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह पहाड़ी गेट निकहत मैरीज हाल के पास रह रहा था।
किशोरी को एक युवक कोचिंग जाते समय परेशान किया करता था। इस मामले में शिकायत आने के बाद गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उसको गिरफ्तार कर लिया है।
अशोक कुमार शुक्ला, एसपी।
ये भी पढ़ें:- चीन के Qin Gang के नाम को विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से भी हटाया, जानिए वजह
