VIRAL VIDEO: पेड़ के नीचे बैठे शख्स की शर्ट में धीरे से घुसा किंग कोबरा, आगे जो हुआ उसे देखकर दहल उठेगा दिल
सांप जिसका नाम सुनकर ही सभी की डर से हालत खराब हो जाती है। सोचिए अगर वो फन फैलाकर अचानक किसी के सामने आ जाए तो उसका क्या हाल होगा। डर के मारे उसके पसीने छूट जाएंगे। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर सांप से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स का भी दिल दहल उठा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे पेड़ के नीचे बैठे एक शख्स की शर्ट के अंदर धीरे से एक काला नाग घुस जाता है, आगे जो हुआ उसे देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे।
😃😃
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 26, 2023
🥵🥵🥵🥵 pic.twitter.com/XgJx0FjM4G
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे पेड़ के नीचे बैठे एक शख्स की शर्ट के अंदर काला सांप घुसकर इधर-उधर मंडराने लगता है। जैसे-जैसे सांप शख्स की शर्ट में यहां-वहां होता है, वैसे-वैसे शख्स की हालत डर के मारे और खराब होने लगती है। वहीं इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग शख्स को आगे की तरह झुकने के लिए कहते हैं, ताकि सांप धीरे से उसके शर्ट से बाहर निकल जाये और होता भी यही है। सांप धीरे से शर्ट में से निकलकर आसपास की झाड़ियों में छिपने लगता है। वीडियो की शुरुआत सांप को शर्ट के दो बटन के बीच से अपना सिर बाहर निकालते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल में वो अंदर घुस जाता है।
बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को आईपीएस अफसर रुपिन शर्मा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत खतरनाक था'।
ये भी पढे़ं- क्या आपका फोन कवर भी पड़ रहा है पीला? जानिए कैसे करें उसको फिर से White & Bright
