Uttarakhand Weather: राज्य में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में आज भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पूर्वानुमान है कि राज्य में 28 से लेकर 31 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।   

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने हिदायत दी है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में हवा में लटके 6 विदेशी पर्यटक, 5 बच्चे
 

संबंधित समाचार