महाराष्ट्र सरकार उद्योगपति रत्न टाटा को देगी ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि एक समिति ने इस संबंध में फैसला किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार और उद्योग मंत्री के तौर पर वह इस समिति के सदस्य थे। 

यह भी पढ़ें- खुले और स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत एक अपरिहार्य सहयोगी: जापानी विदेश मंत्री

संबंधित समाचार