बहराइच में बिजली का तार जोड़ते समय संविदा कर्मी झुलसा, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शट डाउन के बाद भी तारों में दौड़ा करंट 

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के राजापुर गांव में बिजली का तार जोड़ते समय अचानक सप्लाई शुरू हो गई। जिससे संविदा कर्मी झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 

रामगांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रहमान पुत्र नसीम खान बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। राजापुर गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर संविदा कर्मी शुक्रवार दोपहर में ट्रांसफार्मर से तार जोड़ने पहुंचा, इसके लिए उसने पहले शटडाउन भी लिया था। ट्रांसफार्मर से मेन लाइन के तार जोड़ते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई जिससे संविदा कर्मी झुलस कर जमीन पर गिर गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -Bahraich News : पोस्टमार्टम को लेकर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, स्वास्थ्य कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला

संबंधित समाचार