हल्द्वानी: समर्थ पोर्टल पर स्टोर होगा विद्यार्थियों का डाटा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमबीपीजी कॉलेज में 450 विद्यार्थियों का डाटा समर्थ पर अपलोड हुआ

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय महाविद्यालयों में पहली बार समर्थ पोर्टल के जरिए प्रवेश हो रहे हैं। समर्थ से प्रवेश के लिए पंजीकरण के बाद महाविद्यालयों की ओर से मेरिट निकलने के बाद प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों का डाटा दोबारा समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। ताकि समर्थ में उनका पूरा डाटा स्टोर रहे। भविष्य में एक क्लिक पर पोर्टल के जरिए विद्यार्थी की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद अब तक 450 विद्यार्थियों का डाटा ही समर्थ पोर्टल पर अपलोड हो पाया है। कॉलेज प्रशासन ने बकायदा इसके लिए एक टीम गठित की है, जो समर्थ पर शैक्षिक प्रमाण पत्रों के भौतिक सत्यापन के बाद पोर्टल पर विद्यार्थी से संबधित जानकारी को फीड कर रहे हैं।

प्रवेश समिति से मिली जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में विद्यार्थी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद समर्थ पोर्टल पर इसे अपलोड किया जा रहा है, जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है। उनका ही डाटा समर्थ पर डाला जा रहा है। 


प्रवेश के बाद 50 प्रतिशत ने भी जमा नहीं की फीस

एमबी कॉलेज में 3120 सीटों पर अबतक 2392 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। इसके सापेक्ष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने भी अबतक फीस जमा नहीं की है। प्रवेश समिति के अनुसार फीस जमा होने के बाद प्रवेश सुनिश्चित माना जाता है। प्रवेश के बाद समर्थ पर 450 विद्यार्थियों को डाटा अपलोड किया।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: चेक बाउंस के दोषी को एक साल कठोर कारावास की सजा
 

संबंधित समाचार