हरदोई: गंभीरी नदी में डूबा युवक, इलाके में हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गंभीरी नदी पार अपने खेत की जोताई कराने जा रहा युवक अचानक पैर फिसलने से नदी में गिर कर डूब गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर वहां पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू करा दिया है। गोताखोरों को लगाया गया है।

बताया गया है कि अरवल थाने के फदुल्लापुर निवासी राधेश्याम का गंभीरी नदी के किनारे खेत है। शनिवार की सुबह उसका 28 वर्षीय पुत्र रावेन्द्र अपने खेत की जोताई कराने के लिए जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह नदी के किनारे पहुंचा,तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूब गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे नदी में डूबते हुए देखा तो शोर मचाने लगे।

शोर सुन कर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी होते ही वहां पहुंची पुलिस ने रावेन्द्र को बचाने के लिए अॉपरेशन रेस्क्यू शुरू कर दिया।इसके साथ ही उसकी तलाश में गोताखोरों को भी लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। राधेश्याम के 6 बेटे थे। एक रावेन्द्र से बड़ा और चार उससे छोटे हैं। रावेन्द्र की शादी नहीं हुई थी। इस हादसे से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ित पुलिस से की शिकायत

संबंधित समाचार