एसआईए ने मादक पदार्थ-आतंकवाद संबंध मामले में पुंछ में मारे छापे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुंछ/जम्मू। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मादक पदार्थ-आतंकवाद संबंध मामले में जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के अनेक स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती जिले की मंडी तहसील में चार स्थानों पर छापे की कार्रवाई अभी भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार यह मामला मादक पदार्थ तस्कर रफीक लाला से जुड़ा है। रफीक सथरा के दाना दोइयां इलाके का रहने वाला है और उसे इस वर्ष की शुरुआत में जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। एसआईए ने सीमा पार कथित संबंधों पर पूछताछ के लिए उसे एक जुलाई को हिरासत में लिया था। तीन मार्च को रफीक के घर से सात किलोग्राम हेरोइन, दो करोड़ रुपये नकद, एक पिस्तौल और गोला बारूद बरामद किया गया था। 

ये भी पढ़ें- मणिपुर ‘यौन उत्पीड़न’ मामला: अब सीबीआई करेगी मामले की जांच

संबंधित समाचार